ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

31 दिसंबर को वाराणसी आएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की करेंगे समीक्षा… 

वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में विकास योजनाओं की जमीनी हकीकत को जानने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी पहुंच रहे हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ का यहा दौरा इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि अगले वर्ष वाराणसी में जी-20 सम्मेलन से संबंधित बड़ा आयोजन होना है। इस लिहाज से पीएम की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं की जमीनी हकीकत की पड़ताल जरूरी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन की सूचना के बाद प्रशासन तैयारियों में जुट गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वाराणसी आएंगे। सीएम पुलिस लाइन से सीधे कमिश्नरी सभागार जाएंगे। इस दौरान विकास कार्यों के साथ ही कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली योजनाओं की पड़ताल पर जोर रहने की उम्मीद है। शाम में जी-20 की बैठक के स्थलों का निरीक्षण भी कर सकते हैं। इसके अलावा श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ ही अन्य परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर सकते हैं।

31 को अपने पैतृक गांव आएंगे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 31 दिसंबर को चकिया स्थित अपने गांव भभौरा में भाभी नैनतारा देवी के त्रयोदशाह में शामिल होने आएंगे। साथ ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कई मंत्रियों के आने की संभावना है। इसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बड़े भाई काशीनाथ सिंह की पत्नी नैनतारा देवी का 19 दिसंबर को निधन हो गया था। त्रयोदशाह उनके पैतृक गांव चकिया ब्लॉक के भभौरा गांव में 31 दिसंबर हो होगा

Related Articles

Back to top button