ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

Tunisha Sharma की मां से मिले केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

टीवी अभिनेत्री तुनिशा शर्मा ने 24 दिसंबर को अपने शो के सेट पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। अभिनेत्री की मौत के बाद से ही हर कोई सदमे में है। किसी को यकीन नहीं हो रहा है कि हमेशा हंसती खिलखिलाती रहने वाले तुनिशा ऐसा कदम कैसे उठा सकती है। अपनी इकलौती बेटी को खोने के बाद से ही तुनिशा की मां टूट गई हैं। वहीं, अब परिवार से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले दिवंगत अभिनेत्री के घर पहुंचे थे।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले 12 बजे के करीब तुनिशा शर्मा के घर पहुंचे थे। यहां वह उनके परिवार से मिले और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। केंद्रीय मंत्री ने तुनिशा की मां से बात की, जिसकी तस्वीरें भी सामने आ गई हैं। बता दें कि 20 साल की तुनिशा शर्मा ने अपने शो अली बाबा के सेट पर कोस्टार शीजान खान के मेकअप रूम में फांसी लगा ली थी। अभिनेत्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था।

केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने तुनिशा की मां से मुलाकात करने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘हम तुनिशा की मां से मिले, उन्होंने आरोपी शीजान खान के लिए कड़ी सजा की मांग की। मैंने आश्वासन दिया कि यह किया जाएगा। मैं उपमुख्यमंत्री से मिलूंगा। उसने (शीजान) तुनिशा के साथ विश्वासघात किया और ऐसे में उसे कड़ी सजा दी जानी चाहिए, उसे फांसी दी जानी चाहिए।’

तुनिशा शर्मा की मौत के मामले में उनके कोस्टार शीजान खान को हिरासत में लिया गया है। तुनिशा की मां ने शीजान पर बेटी को शादी का वादा करके धोखा देने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि ब्रेकअप के बाद से ही तुनिशा तनाव में थी और ऐसे में ही अभिनेत्री ने यह कदम उठाया।

 

Related Articles

Back to top button