मुख्य समाचार
मुरैना। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल 15 वे दिन जारी।
आज संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियो के हड़ताल का 15 दिन रहा ।हड़ताली संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने आज अपने हाथों पर मेहंदी लगाकर मध्यप्रदेश सरकार से अपने नियमितीकरण की मांग की।सभी कर्मचारियों ने संविदा शोषण को अपने हाथों में लिखकर मांग की ,उन्होंने कहा कि आज हमारी हड़ताल में उपस्थित सभी साथियों ने अपने हाथों में संविदा की मेहंदी लगाई जिसमें हमने नारों को लिखकर मध्यप्रदेश सरकार को चेताया।संविदा कर्मचारियों ने बताया कि मामा की तानाशाही सरकार किस तरह से हम कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही हैं जो स्वास्थ्य कर्मचारी कोरोनाकाल में दिन रात अपनी जान जोखिम में डालकर जनता की सेवायें करते रहे उन्हें आज सरकार नियमित सेवाओ में नहीं ले रही है ।जिससे इन संविदा कर्मचारियों में असंतोष उतपन्न हो रहा है ।हमारी यह नियमितीकरण तक लगातार जारी रहेगी। संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मध्यप्रदेश के आव्हान पर संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ मोरेना ने आज जिला मुख्यालय के नेहरु पार्क पर एकत्रित होकर सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के विरोध में अभी करो अर्जेंट करो हमको परमानेंट करो ,अभी तो अंगड़ाई है आगे और लड़ाई है,आवाज़ उठी है चंबल से मामा जागो कंबल से आदि स्लोह्न लिखकर विरोध किया। डॉ सुरेंद्र राजपूत जिलाध्यक्ष मोरेना 9827365540



