ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर घर में विवाद के बाद युवती ने लगाई फांसी:चाचा से हुआ था सम्पत्ति को लेकर विवाद, आंगन में लगाई फांसी, मौत ।

ग्वालियर में सम्पत्ति विवाद से तंग आकर एक युवती ने घर के आंगन में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। खुदकुशी करने की वजह परिजन चाचा द्वारा मानसिक रूप से प्रताड़ित करना बता रहे हैं। गुस्साए परिजन ने मंगलवार शाम हजीरा चौराहे पर युवती का शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपी चाचा के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने की मांग की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। शहर के हजीरा चौराहे के पास रहने वाली 32 वर्षीय युवती मनीषा तिवारी ने अपने घर के आंगन में लगे आम के पेड़ पर फंदा कसकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब उसकी मां घर के आंगन में आई तो मनीषा के यह कदम उठाने का पता लगा। जिसकी सूचना तत्काल उसने पुलिस और अन्य परिजन को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। मंगलवार दोपहर मनीषा के शव का पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस ने शव को परिजन को सौंप दिया। इसके बाद परिजन शव लेकर हजीरा चौराहे पर पहुंचे और सड़क पर शव रखकर विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात को संभाला और जाम को खुलवाया। मृतका के परिजन का आरोप मृतिका के परिजन के अनुसार 22 साल पहले मनीषा के पिता मुरारी लाल तिवारी का निधन हो गया था। मनीषा के घर में मां के अलावा एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और छोटा भाई जतिन बेरोजगार है। मनीषा प्राइवेट जॉब करके अपनी मां और छोटे भाई का भरण पोषण करती थी। इसीलिए उसने शादी भी नहीं की थी। परिजन के मुताबिक हजीरा पर उनकी मार्केट है, जिस पर चाचा जय प्रकाश तिवारी ने कब्ज़ा कर रखा है। बताया जा रहा है मार्केट में बीस से ज्यादा दुकानें है जिसका किराया उसका चाचा हड़प जाता है। मनीषा के परिजन की माने इसी विवाद से तंग आकर अपनी जान दे दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button