मुख्य समाचार
मुरैना। शासकीय महाविद्यालय रजौधा में “मध्य प्रदेश युवा नीति”पर कार्यशाला संपन्न।
मुरैना। "मध्य प्रदेश युवा नीति"पर कार्यशाला संपन्न*.* आज दिनांक 27/12/2022 को शासकीय महाविद्यालय रजौधा में शासन के अनुसार युवा बनाए अपनी युवा नीति के संदर्भ में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता श्रीमती सुषमा देवी तोमर (नगर पालिका अध्यक्ष पोरसा) ने की। युवा नीति पर छात्र छात्राओं को अध्यक्षा महोदया ने प्रोत्साहित किया एवं नीति निर्धारण में युवाओं की भागीदारी पर अपने विचार रखे, तथा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम प्रभारी डॉ भानु प्रताप सिंह तोमर ने कहा- युवा मध्य प्रदेश की युवा नीति के लिए अपना विशेष सहयोग प्रदान करें, और अपनी समस्याओं से शासन को अवगत कराकर युवा नीति में निखार लाने हेतु आगे आएं। महाविद्यालय की डिप्लॉय अधिकारी डॉ ममता धाकड़ ने कहा कि नीति निर्धारण ऐसा होना चाहिए जिसका लाभ छात्र-छात्राओं को रोजगार के रूप में प्राप्त हो अथवा यह स्वरोजगार प्राप्त कर अपने साथ-साथ कुछ और युवाओं का भी भविष्य सुरक्षित कर सकें। उक्त नीति के संबंध में डॉ पदम सिंह ने अपने विचार रखते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य है अतः उन्हें देश की नीति निर्धारण में सहभागिता करनी चाहिए ताकि बेहतर परिणाम प्राप्त हो सके। महाविद्यालय की छात्रा सुनीता तोमर और सैंकी तोमर ने संबंधित विषय पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ डॉक्टर लाल सिंह किरार, डॉक्टर इंद्र सिंह तोमर, डॉ बनवारी दंडोतिया, डॉक्टर लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉक्टर लालू भदौरिया, डॉक्टर विवेकानंद, डॉ जितेंद्र सितोलिया, डॉक्टर अंकिता गुप्ता, डॉक्टर मातेश्वरी चौधरी, और डॉक्टर उपेंद्र जोशी उपस्थित रहे एवं अपने विचारों से छात्रों को अवगत कराया।




