ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

जीतू पटवारी हो सकते हैं मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष

मप्र कांग्रेस के युवा और तेजतर्रार विधायक जीतू पटवारी मप्र कांग्रेस के अध्यक्ष हो सकते हैं। बताते हैं कि कांग्रेस हाईकमान मप्र कांग्रेस संगठन का नेतृत्व युवा चेहरे को देने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। कांग्रेस में फिलहाल कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और सुरेश पचौरी बड़े चेहरे के रूप में दिखते हैं, लेकिन यह तीनों बुजुर्ग नेता हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान इस बात पर विचार हुआ है कि मप्र में संगठन की कमान युवा चेहरे को सौंपी जाए। भारत जोड़ो यात्रा और उसके बाद विधानसभा में जीतू पटवारी की सक्रियता से भी अनुमान लगाया जा रहा है कि उन्हें जल्दी ही कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। वैसे भी मप्र में कमलनाथ के बाद जीतू पटवारी ही ऐसे नेता दिखाई दे रहे हैं जो संगठन को आर्थिक रूप से मजबूती से चला सकेंगे। यदि जीतू पटवारी को अध्यक्ष बनाया जाता है तो कमलनाथ को सीएम चेहरे के साथ-साथ चुनाव अभियान का मुखिया बनाया जाना तय है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button