Year Ender 2022 : इस साल इन क्रिकेटरों ने की शादी, एक ने 66 की उम्र में गर्लफ्रेंड से किया विवाह

वर्ष 2022 खत्म होने को है। जहां कई क्रिकेटरों ने इस साल मैदान में प्रदर्शन के साथ अपना नाम चमकाया। वहीं कुछ क्रिकेटर्स ऐसे भी रहे जिन्होंने अपने जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत की और शादी के बंधन में बंध गए। किसी विदेशी ने भारतीय लड़की से विवाह किया तो किसी ने अपनी क्लास मेट के साथ फेरे लिए। वहीं कोई 34 की उम्र में तो कोई 66 की उम्र में दूल्हा बना। आइए नजर डालते हैं साल 2022 में शादी करने वाले क्रिकेटरों पर –
राहुल शर्मा (8 दिसंबर 2022)
भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर
उम्र – 36 साल
भारत और राजस्थान रॉयल्स के पूर्व स्पिनर
जिमी नीशम और एलेक्स मैकलियोड स्मिथ (दिसम्बर 2022)
न्यूजीलैंड के क्रिकेटर
उम्र – 32 साल
लम्बे रिलेशनशिप के बाद शादी
चरित असलंका, पथम निसांका और कसुन रजिता (28 नवम्बर 2022)
श्रीलंका के तीन क्रिकेटरों ने एक ही दिन शादी की

अरुण लाल और बुल-बुल (2 मई 2022)
उम्र – 66 साल
पूर्व भारतीय क्रिकेटर
दूसरी बार दूल्हा बने
गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा से शादी
पूर्व पत्नी की हामी बाद किया था विवाह
नैट सीवर और कैथरीन ब्रंट (30 मई 2022)
दोनों पिछले 5 साल से एक-दूसरे को डेट कर रही थी

दीपक चाहर और जया भारद्वाज (2 जून 2022)
भारतीय टीम और सीएसके के ऑलराउंडर
उम्र – 30 साल
गर्लफ्रेंड से शादी

ग्लेन मैक्सवेल और विनी रमन (18 मार्च 2022)
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर
उम्र – 34 साल
भारतीय मूल की लड़की से शादी
हारिस रऊफ और मुजान मलिक (24 दिसम्बर 2022)
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज
खिलाड़ी की उम्र – 29 साल
क्लासमेट से शादी




