ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 361 अंक चढ़ा, निफ्टी 18100 के पार पहुंचा

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में एक बार फिर उतार-चढ़ाव का दौर दिखा। मंगलवार की सुबह हरे निशान में बाजार खुलने के बाद ऊपरी स्तरों से बिकवाली दिखी और बाजार लाल निशान पर पहुंच गया। हालांकि निचले स्तरों से फिर बाजार को सहारा मिला और कारोबार बंद होते समय सेंसेक्स 361.01 अंकों की मजबूती के साथ 60,927.43 अंकों पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 117.70 अंकों की बढ़त के साथ 18,132.30 अंकों के लेवल पर बंद होने में सफल रहा।मंगलवार को बाजार में मेटल सेक्टर के शेयरों में 4.23 फीसदी की तेजी दिखी।

पीएसयू बैंकों के शेयर भी 1.29 फीसदी चढ़े। वहीं, रियल्टी सेक्टर के शेयरों में 1.25 फीसदी और आईटी इंडेक्स में 0.88 फीसदी की तेजी आई। सेंसेक्स के टॉप-30 में 25 शेयर तेजी के साथ और पांच शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। आज के कारोबारी सेशन में टाटा स्टील के शेयरों में 6 फीसदी की मजबूती देखने को मिली। टाटा मोटर्स के शेयर भी 2.7 प्रतिशत उछले। इसके अलावा एशियन पेंट्रस, विप्रो और एलएंडटी के शेयरों ने मजबूती दिखाई। डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Related Articles

Back to top button