ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

टीएमसी ने भाजपा-एनपीपी के नेतृत्व वाली एमडीए सरकार को ‘भ्रष्ट’ करार दिया

शिलांग| मेघालय की मुख्य विपक्षी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भाजपा-एनपीपी के नेतृत्व वाली एमडीए सरकार को ‘भ्रष्ट’ करार दिया है और पीएम मोदी पर केंद्रीय फंड के इस्तेमाल के बारे में ‘लोगों को गुमराह’ करने का आरोप लगाया है। टीएमसी के राष्ट्रीय प्रवक्ता साकेत गोखले ने नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक गंठबंधन (एमडीए) सरकार को भ्रष्ट बताते हुए, गठबंधन सरकार को झूठा करार दिया है। गोखले ने 18 दिसंबर को शिलांग में पीएम मोदी के हालिया भाषण और 2017 में उनके भाषण के बीच तुलना की, जिसमें उन्होंने मेघालय में किसी भी विकास को खारिज करते हुए कैग की रिपोर्ट के अनुसार 908 करोड़ रुपये के अप्रयुक्त फंड के लिए तत्कालीन सरकार पर हमला किया था।

कैग की एक ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए गोखले ने कहा कि सितंबर में मेघालय विधानसभा में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की एक रिपोर्ट पेश की गई थी और उस रिपोर्ट के मुताबिक मेघालय में कम से कम 62 परियोजनाएं निर्धारित तिथि के बाद भी अधूरी हैं।

कैग की रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा को 10 वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 2018 के बाद से 1638 करोड़ रुपये से अधिक की कुल 32 परियोजनाएं अधूरी हैं और अब तक 214.37 करोड़ रुपये खर्च किए जा चुके हैं।

जबकि पीएम मोदी 2017 में 908 करोड़ रुपये के अप्रयुक्त फंड के बारे में ‘चिंतित’ थे, वे अब 1,638 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के बारे में चुप हैं। कैग ने यह भी स्पष्ट रूप से कहा कि इस देरी के परिणामस्वरूप मेघालय के लोगों को बुनियादी सुविधाओं और लाभों से वंचित रखा गया है।

Related Articles

Back to top button