ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से एक बार फिर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस पर सियासी वार किए गए हैं। भाजपा प्रवक्ता गौरव भाटिया ने पार्टी मुख्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस ने राजस्थान में किसानों की जमीन हड़प ली और कांग्रेस सरकार में रॉबर्ट वाड्रा को ये जमीन सौंपी गई। बीजेपी ने कहा कि ये पूरा घोटाला एक हजार बीघे का है। कांग्रेस सरकार में जमीन के फर्जी एलॉटमेंट हुए। कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई।

बीजेपी प्रवक्त ने कहा ”भारत में एक ‘कट्टर पापी परिवार’ है। इनका काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सौंपना है। 2008-13 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान, 125 बीघा जमीन किसानों से खरीदी गई और 2 लोगों को हरिराम और नाथाराम को आवंटित की गई।”

गौरव भाटिया ने कहा जब बीजेपी की सरकार राजस्थान में आई तब एफआईआर दर्ज हुई। पुलिस और ईडी ने जांच की तब पता चला कि अशोक गहलोत सरकार ने ‘कांग्रेस परिवार’ के आदेश पर एक ऐसे व्यक्ति को जमीन दी, जो वास्तव में था ही नहीं। बीजेपी नेता ने कहा कि भ्रष्टाचारी गांधी परिवार ये सोचता है कि उन तक कानून नहीं पहुंचेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी और जांच एजेंसियों के जज्बे से कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि कट्टर बेईमान कौन है देश जान गया है।

Related Articles

Back to top button