ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

अनाकापल्ली में फार्मा कंपनी की लैब में आग लगने से चार की मौत, एक घायल

आंध्र प्रदेश के अनाकपल्ली स्थित एक दवा कंपनी में सोमवार देर शाम आग लग गई। बताया गया है कि आग परवादा लॉरस फार्मा लैब्स लिमिटेड कंपनी की प्रयोगशाला में लगी। इस आग की चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

पुलिस के मुताबिक, घायल को पास के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब कंपनी की बिल्डिंग में मेंटेनेंस का काम जारी था। राज्य के उद्योग मंत्री अमरनाथ ने कहा कि घायल व्यक्ति का इलाज जारी है और उन्होंने इस घटना की सूचना मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी को दे दी है।

मंत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 25 लाख रुपये मुआवजे का एलान किया है। इसके अलावा घायल व्यक्ति के इलाज और उसकी आर्थिक मदद के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। सरकार ने इस घटना की वजह का पता लगाने के लिए एक जांच भी बिठा दी है।

 

Related Articles

Back to top button