मुख्य समाचार
मुरैना। युवा नीति पर शासकीय महाविद्यालय रजोधा में परिचर्चा एवं रैली ।
मुरैना। आज दिनांक 26 12 2022 को शासकीय महाविद्यालय रजौधा में युवा नीति पर विद्यार्थियों से परिचर्चा एवं रैली का आयोजन किया गया, मध्य प्रदेश नई युवा नीति के निर्धारण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी के लिए उच्च शिक्षा विभाग के अनुसार डिप्लॉय अधिकारी डॉ ममता धाकड़ के निर्देशन में रैली व परिचर्चा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रभारी डॉ भानु प्रताप तोमर ने छात्र छात्राओं को अनुशासन में रखकर क्षेत्र के मुख्य मार्ग में रैली निकाली, एवं परिचर्चा में सभी स्टाफ के सहयोग से छात्रों को एवं गोद ग्राम ओरेठी में रैली के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को युवा नीति के बारे में जागरूक किया कार्यक्रम में डॉक्टर लाल सिंह किरार, डॉक्टर पदम सिंह, डॉक्टर इंद्र सिंह तोमर, डॉक्टर लक्ष्मीकांत शर्मा, डॉक्टर बनवारी दंडोतिया, डॉक्टर अंकिता गुप्ता, डॉक्टर मातेश्वरी चौधरी आदि ने सहभागिता की।



