ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

घरेलू हिंसा के आरोप में गिरफ्तार हुआ हॉलीवुड एक्टर ऑरलैंडो ब्राउन

हॉलीवुड अभिनेता ऑरलैंडो ब्राउन (जिन्हें डिज्नी के शो ‘दैट्स सो रेवन’ के लिए जाना जाता है) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता के भाई मैथ्यू का कहना है कि ऑरलैंडो अजीब तरह से व्यवहार कर रहे थे और वह गुस्से में उनकी तरफ एक टूटा हुआ चाकू और हथौड़ा लेकर आगे बढ़े। जानकारी सामने आई है कि उनके भाई की शिकायत के बाद ही पुलिस ने यह कदम उठाया है।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया है कि ऑरलैंडो ब्राउन पिछले एक महीने से अपने भाई के घर में रह रहे थे। उनके भाई ने बताया कि उन्होंने एक्टर को अपने घर में सिर्फ इसलिए जगह दी ताकि उन्हें रोड पर रहना न पड़े। भाई मैथ्यू के मुताबिक, ऑरलैंडो ने उनपर पत्नी से रेप का आरोप लगाया था और इसके बाद  एक्टर हथौड़ा और एक टूटा चाकू लेकर डरावने तरीके से उनकी तरफ बढ़े। हालांकि उन्होंने हाथियारों को रख दिया। यह भी जानकारी सामने आई है कि पुलिस के सामने भी वह हंसते हुए पोज कर रहे थे।

पहले भी जेल जा चुके हैं ऑरलैंडो ब्राउन

बता दें कि ऑरलैंडो ब्राउन को पहले भी गिरफ्तार किया जा चुका है। अभिनेता को उनकी गर्लफ्रेंड और उसकी मां के अपार्टमेंट में बहस करने के बाद गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद जांच अधिकारी को पता चला था कि ऑरलैंडो के ऊपर टोरेंस पुलिस विभाग की  तरफ से एक सक्रिय वारंट था, जिसमें उन पर एक शांति अधिकारी का विरोध करना, ड्रग्स रखने का आरोप था। उनकी जमानत 25,000 डॉलर तय की गई थी।

Related Articles

Back to top button