ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने नुंगोई गांव में इरिल नदी पर किया पुल का उद्घाटन

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने रविवार को अटलजी की जयंती के मौके पर नुंगोई मापा में ईरिल नदी पर बने पुल का उद्धाटन किया। यह पुल पूर्ववर्ती अटल सरकार द्वारा शुरू की गई ‘प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना’ के तहत बनाया गया है। यह योजना ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों से जोड़ने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुई है।

25 दिसंबर को भारत रत्न व भाजपा के पितृ पुरुष अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती देशभर में मनाई गई। अटलजी ने गांव, गरीब, किसान के लिए अपने प्रधानमंत्री कार्याकाल में अनेक बड़ी योजनाएं शुरू की थी। पीएमजीएसवाई भी उन्हीं में से एक है। इस योजना के तहत देश के लाखों गांवों में पक्की सड़कों का निर्माण किया गया है। मणिपुर के सीएम बीरेन सिंह ने दिवंगत अटलजी के 98 वें जन्मदिन के मौके पर इस पुल का उद्घाटन कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। अटल जयंती पर हर साल सुशासन दिवस मनाया जाता है। नुंगोई ब्रिज के उद्धघाटन का लिटन माखोंग यूथ क्लब ग्राउंड पर यह आयोजन इसी कड़ी में था।

 

Related Articles

Back to top button