ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

अमेरिका में बर्फीले तूफान ने बरपाया कहर, अब तक 18 लोगों की मौत

अमेरिका में बर्फबारी के बीच आए तूफान ने हालात को और भी ज्यादा बदतर कर दिया है। इस तूफान ने कम से कम अब तक 18 लोगों की जान ले ली है। सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। लाखों घरों की बिजली गुल हो गई है। तूफान ने न्यूयॉर्क के बफेलो को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया है। बर्फीली हवाओं ने यहां पूरी तरह से व्हाइटआउट की स्थिति पैदा कर दी है। आपातकालीन सुविधाओं का कहना है कि बचाव व राहत कार्य चलाना मुश्किल हो रहा है और शहर के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों का कहना है कि तूफान के कारण सड़क दुर्घटनाों और पेड़ों के गिरने के कारण 18 मौतें हुई हैं। बफेलो में कम से कम तीन लोगों की मौत दर्ज की गई है। इनमें से दो ऐसे थे जिन्हें अपने घरों में चिकित्सा आपात स्थिति का सामना करना पड़ा और उन्हें बचाया नहीं जा सका। क्योंकि, बर्फीले तूफान के कारण बचाव कर्मचारी उन तक नहीं पहुंच सके।

सोमवार सुबह तक बंद हुआ हवाई अड्डा 
न्यूयॉर्क प्रशासन का कहना है कि तूफान के कारण यहां के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को सोमवार सुबह तक के लिए बंद कर दिया गया है। वहीं, बचाव के लिए गए लगभग सभी दमकल ट्रक बर्फबारी में फंसे हुए हैं।

पूर्वी अमेरिका के एक प्रमुख बिजली ग्रिड ऑपरेटर ने 6.5 करोड़ लोगों को मिलियन लोगों के लिए ब्लैकआउट की चेतावनी जारी की है। वहीं, पेंसिल्वेनिया स्थित पीजेएम इंटरकनेक्शन ने कहा कि बिजली संयंत्रों को ठंडे मौसम में काम करने में कठिनाई हो रही है और 13 राज्यों के निवासियों से कम से कम क्रिसमस की सुबह तक बिजली बचाने के लिए कहा गया है। टेनेसी वैली अथॉरिटी, जो टेनेसी और आसपास के छह राज्यों के कुछ हिस्सों में 10 मिलियन लोगों को बिजली प्रदान करती है, ने स्थानीय बिजली कंपनियों को नियोजित रुकावटों को लागू करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button