ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
विदेश

चीन के शिनजियांग प्रांत में सोने की खदान धंसी, 18 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

चीन के शिनजियांग प्रांत में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां एक सोने की खदान धंस गई, जिसमें 18 लोग फंसे हुए हैं। अधिकारियों का कहना है कि घटना के समय कुल 40 श्रमिक खदान के अंदर थे, जिसमें से 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बाकी लोगों को निकालने के लिए बचाव अभियान जारी है। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

चीन दुनिया की सबसे बड़ी खनन इंडस्ट्री है। यह दुनिया का सबसे बड़ा कोयला उत्पादक देश भी है। हालांकि, चीनी खदानों को बेहद खतरनाक माना जाता है। यहां सुरक्षा में कमी के कारण अक्सर श्रमिक दुर्घटनाओं का शिकार होते रहते हैं।

सितंबर में 19 की हुई थी मौत 
इसी साल सितंबर महीने में चीन के किंघई क्षेत्र में एक कोयला खदान के ढहने के कारण 19 लोगों की मौत हो गई थी। इससे पहले बीते साल, 2021 में उत्तरी शांक्सी प्रांत में एक कोयला खदान में दो लोगों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Back to top button