ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर के युवक की चाकुओं से गोदकर,हत्या मां ने तीन युवकों के खिलाफ दर्ज कराया केस ।

ग्वालियर अणुपुरा स्थित पॉवर ग्रिड के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी बाइक के नंबर से सर्च किया तो उसकी शिनाख्त राजेश पुत्र जवान सिंह जाटव 18 वर्ष निवासी नदीपार टाल ग्वालियर के रूप में हुई। किशोर के परिजनों की शिकायत पर बिलौआ थाना पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। राजेश की चाकूओं से गोदकर निर्मम हत्या की गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने उसकी मां श्यामवती की शिकायत पर पर संदेही छोटू कुशवाह, कल्लू कुशवाह, सूरज कुशवाह निवासी नदी पार टाल ग्वालियर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। राजेश का आरोपियों से हुआ था विवाद आरोपी छोटू, कल्लू और सूरज कुशवाह का 17 दिसंबर को झगड़ा हुआ था। 17 दिसंबर को राजेश ने इन संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसी कारण तीनों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button