ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

नशे में फिसली जुबान, खुली डकैती भैंस चोरी करने घुसे थे, अकेली महिला देख डाल दी डकैती।

मुरैना में बदमाशों की तलाश कहते हैं कि नशे में दिमाग और मुंह पर काबू नहीं रहता है। एक दिन पहले यह सही भी साबित हुआ है। शराब अहाते में नशे में धुत बदमाश की जुबान क्या फिसली पुलिस ने दो साल पुरानी डकैती का खुलासा कर दिया। बदमाश ने नशे में डकैत के संबंध में कुछ कहा था। अहाते में बैठे पुलिस के मुखबिर ने वो सुन लिया और खाकी तक खबर पहुंचा दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाश और उसके एक साथी को दबोच लिया और पूछताछ की तो डकैती का खुलासा हो गया, जबकि इनके तीन साथी फरार हैं। बदमाशों से 15 हजार रुपए व मोबाइल बरामद कर लिए हैं। रविवार को पुरानी छावनी पुलिस ने इनके तीन फरार साथियों की तलाश में ग्वालियर-मुरैना में दबिश दी है। फिलहाल बदमाश हाथ नहीं आए हैं। यह है पूरा मामला - शहर के पुरानी छावनी स्थित फल मंडी के पीछे रहने वाली रमा देवी के घर में दो साल पहले पांच से छह बदमाशों ने शसस्त्र डकैती डाली थी। बदमाश आधी रात को घर में दाखिल हुए। यहां महिला रमा देवी अकेली थी। बदमाशों ने महिला पर बंदूक अड़ाकर घर में रखे 2.50 लाख रुपए कैश, गहने व मोबाइल लूट लिया था। साथ ही महिला से मारपीट की थी। इसके बाद वह धमकाते हुए महिला के घर की बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए थे। इस मामले में दो साल से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी,लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं आ रही थी। पुलिस लगातार इस मामले में असफल हो गई थी। लगा था कि यह मामला नहीं खुलेगा। नशे में बोल गया एक बात फिर खुला पूरा राज - इस मामले में पुलिस लगभग फेल हो चुकी थी। पर दो दिन पहले रिंकू गुर्जर नाम का एक बदमाश शराब अहाता में बैठकर अपने साथी रामनरेश बघेल के साथ शराब पी रहा था। यहां नशा ज्यादा होने पर रिंकू की जुबान फिसल गई। उसने एक अन्य साथी के से नशे में कह दिया कि हमें पुलिस क्या पकड़ेगी दो साल से पहले जो कांड किया था उसमें अभी तक पुलिस उनको पकड़ नहीं पाई है। यह सूचना सीएसपी रवि भदौरिया के पास पहुंची। इसके बाद उन्होंने रिंकू गुर्जर और रामनरेश बघेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो दोनो आरोपियों ने दो साल पहले फल मंडी में डकैती का खुलासा किया। दोनों ने बताया कि उन्होंने हरेंद्र गुर्जर, श्रीकृष्ण बघेल, पवन जाटव के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया था। भैंस चोरी करने गए थे, अकेली महिला को देखकर डकैती डाल दी - बदमाशों ने बताया कि वह महिला के घर के तलघर में भैंस चोरी करने ही घुसे थे। पर महिला को अकेला देखकर डकैती डाल दी। खास बात यह है कि सभी आरोपियों ने इस घटना के बाद इसी थाना क्षेत्र में एक भैंस से भरी मेटाडोर के चालक को बांधकर लूटा था। भैंस लूटने वाली घटना में वह अपने सात साथियों के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ गया था, लेकिन तब उनके किसी साथी ने महिला के घर डकैती की घटना पुलिस के सामने कुबूल नहीं की थी। फिलहाल पुलिस ने लूटी गई रकम में से 15 हजार नगद और लूटा गया मोबाइल बरामद कर दोनों आरोपियों को जेल भेज तीन फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना सीएसपी, पुरानी छावनी रवि भदौरिया ने बताया कि शराब पार्टी के दौरान एक आरोपी की नशे में जुबान क्या फिसली तो 2 साल पुरानी अनसुलझी डकैती का खुलासा हो गया। पुलिस ने दो आरोपियों को लूटी गई नगदी और मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गैंग के 3 साथी अभी भी फरार है। जिनकी तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button