ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

खाकी’ की गुंडागर्दी CM हेल्पलाइन की शिकायत वापस नहीं लेने पर 5 पुलिसकर्मियों ने युवक को पीटा।

कटनी। मध्य प्रदेश में सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत करना अब शिकायतकर्ताओं को भारी पड़ रहा है। शिकायत करने के बाद फरियादियों को संबंधित विभाग के कर्मचारियों का जुल्म सहना पड़ रहा है। ताजा मामला कटनी से आय़ा है। जहां पांच पुलिसकर्मियों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। लेकिन खाकी की गुंडागर्दी सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित का आरोप है कि सीएम हेल्पलाइन पर की गई शिकायत वापस नहीं लेने पर उसकी पिटाई की गई। घटना कटनी जिले के मुड़वारा रेलवे स्टेशन के पास की है। जिसका सीसीटीवी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें साफ दिख रहा है कि हंड्रेड डायल से आए 5 पुलिसकर्मियों ने एक युवक को बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह रहम की भीख मांगता रहा, लेकिन रक्षक से भक्षक बने पुलिसकर्मियों को उस पर दया नहीं आई और वो लाठी-डंडे और लातों से उसकी पिटाई करते रहे। पीड़ित विशाल जायसवाल के हाथ पैर पर गंभीर चोट आई है। कम्प्लेन वापस नहीं लेने पर पिटाई का आरोप पीड़ित विशाल जायसवाल का आरोप है कि सीएम हेल्प लाइन में की गई शिकायत को वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए पुलिसकर्मियों द्वारा उसके साथ मारपीट की गई। युवक ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने उसका मोबाइल लूटकर शिकायत भी क्लोज करवा दी है। बता दें कि इससे पहले इंदौर से इस तरह का मामला सामने आया था। जहां शिकायत करने पर बिजली विभाग के अधिकारी पर लाइट काटने के आरोप लगे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button