ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अनियंत्रित होकर नाले में गिरी तेज रफ्तार कार, चार की मौत, एक की हालत गंभीर

लखनऊ के बख्शी का तालाब के सैरपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे पीआरबी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक कार नाले में गिर गई है। मौके पर सैरपुर पुलिस ने पहुंचकर नाले से कार में फंसे पांच लोगो को बाहर निकाला। सभी घायलों को पास के कैरियर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया । बाकी एक घायल को इलाज के लिए ट्रामा भेजा गया। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शेरपुर ने बताया की रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे नरहरपुर गांव के पास कार नाले में गिरे होने की सूचना पीआरवी के द्वारा मिली।

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से गाड़ी संख्या यूपी 32 बीजी 0729 को नाले से बाहर निकलवाया जिसमें गायत्रीपुरम मणि गांव निवासी लिखित शुक्ला, हरिओम नगर मड़ियांव निवासी अंकित श्रीवास्तव, इंदरगंज मड़ियांव निवासी संदीप यादव, अजीज नगर मड़ियांव निवासी राकेश यादव उनके साथी सीतापुर अटरिया निवासी सत्यम पांडे को बाहर निकाला गया जिनको इलाज के लिए मड़ियांव अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जिसमें लिखित, अंकित, राकेश और संदीप की मौत हो गई जबकि एक घायल को ट्रामा रेफर किया गया है, जिसकी हालत काफी गंभीर है। घटना की सूचना मिलने पर सुबह 11 बजे एडीसीपी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना किया।

Related Articles

Back to top button