ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं/बालिकाओं को किया गया जागरूक

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक श्री अरविंद कुमार मौर्य के निर्देशानुसार महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र गॉवों/भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाकर मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर- वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन -1098, साइबर अपराध के साथ साथ यातायात नियमों आदि के बारे में भी जानकारी दी गयी। साथ ही साथ यह भी बताया गया की यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है,फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। महिला बीट पुलिस अधिकारियों व शक्ति मोबाइल द्वारा निरंतर गाँवो मे जाकर चौपाल लगाकर महिलाओं/बच्चियों को जागरूक किया जा रहा है।शक्ति मोबाइल* द्वारा थाना क्षेत्र श्रावस्ती के अंतर्गत शक्ति मोबाइल टीम में तैनात म0आ0 संज्ञा भारती,म0आ0 विनीता,म0आ0 सोनी देवी द्वारा कटरा, खरगौरा गणेश, बजाजोत आदि मे महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियमों, साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया। साथ ही साथ नारी सुरक्षा दल द्वारा कानीबोझी,इंडियन बैंक मल्हीपुर,गंगापुर,मल्हीपुर खुर्द,साई गांव, ब्रह्मदत्त इंटर कॉलेज,सिरसिया,चैलाही, अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा किसान इंटर कॉलेज सोनवा ,लक्ष्मण नगर ,यशोदा कुंज इंटर कॉलेज,बरदेहरा,ककंधु, धैसरा, टड़वा महंत,गोपाल पुरवा श्रावस्ती आदि कस्बा/क्षेत्र/ग्रामो में भ्रमण कर महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया गया।

Related Articles

Back to top button