ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

कोटा राजस्थान में ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर छात्रा ने लगाया जबरदस्ती दोस्ती करने का आरोप।

कोटा । राजस्थान के कोटा में एक छात्रा ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर फ्रेंडशिप का दबाव बनाने का आरोप लगाया है. छात्रा ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है. छात्रा ने कहा कि वह जब कॉलेज से लौट रही थी, उसी दौरान पुलिसकर्मी ने हेलमेट के नाम पर उसे रोक लिया और फ्रेंडशिप न करने पर चालान काटने की धमकी दी. इसी के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने घर चलने का दवाब भी बनाया. छात्रा परिजन के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और शिकायत की. उसने कहा कि कोटा के सीएडी सर्किल पर तैनात कैलाश नाम के ट्रैफिक सिपाही ने उसे रोक लिया था. सिपाही ने कहा, तुमने हेलमेट नहीं पहन रखा है. अगर मुझसे फ्रेंडशिप करेगी तो चालान नहीं बनाऊंगा. मेरे साथ घर चलो तो 10 हजार का मोबाइल भी दिलवाऊंगा. यह भी पढ़ें | ‘बेंगलुरु एयरपोर्ट पर ‘बमबारी’ कर दूंगा’, ट्वीट कर दहशत फैलाने वाला छात्र गिरफ्तार, ये थी वजह छात्रा ने कहा कि वह मुश्किल से कैलाश से पीछा छुड़ाकर अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन छात्रा के साथ कोटा एसपी के पास शिकायत लेकर पहुंचे. एसपी से लिखित में मामले की शिकायत की. 18 वर्षीय लड़की आईटीआई प्रथम वर्ष की छात्रा है. उसने आरोप लगाया कि वह सुबह स्कूटी से कॉलेज के लिए निकली थी. 12 बजे घर लौट रही थी, उसी दौरान रास्ते में सीसीएडी सर्किल पर कैलाश नाम के ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने रोक लिया. उसने फ्रेंडशिप करने का दबाव बनाया. हेलमेट न लगाने को लेकर की धमकी, अभद्र बातें भी कीं छात्रा ने कहा कि पुलिसकर्मी ने हेलमेट नहीं लगाने की बात कही. इसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने अभद्र बातें कीं और फ्रेंडशिप की बात करने लगा. मना करने धमकी दी. छात्रा से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि 10 हजार का मोबाइल दिला दूंगा, मेरे साथ मेरे घर पर चलो. इसी के साथ 10 हजार रुपए के जुर्माने की धमकी दी. छात्रा से ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने कहा कि 1 से 4 बजे तक मेरा लंच रहता है, तुम 4 बजे के बाद आ जाना, प्रॉमिस करो. वहीं इस मामले में ट्रैफिक पुलिसकर्मी कैलाश का कहना है कि वह युवती को नहीं जानता, उससे कोई बात नहीं हुई.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button