ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भारत रत्न अटलजी के सम्मान में कवि सम्मेलन कुमार विश्वास, अजहर इकबाल, शंभू शिखर देंगे प्रस्तुति।

ग्वालियर में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहार वाजपेयी के जन्मदिवस को गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। गौरव दिवस के एक दिन बाद 26 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री को सच्ची पुष्पांजलि देने के लिए कवि सम्मेलन किया जा रहा है। जीवाजी यूनिवर्सिटी के खेल मैदान पर सोमवार को होने वाले इस आयोजन में देश के जाने-जाने विख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास सहित अन्य कवि भाग ले रहे हैं। सर्द रात में कवि श्रोताओं को अपनी कविताओं और हास्य व्यंग से खूब हसाएंगे। पूर्व प्रधानमंत्री और ग्वालियर की शान अटल जी के जन्म दिवस पर अटल स्मृति मंच के संयोजक देवेन्द्र प्रताप सिंह तोमर उर्फ रामू ने बताया कि ग्वालियर की धरती पर जन्म लेने वाले अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार देश के प्रधान मंत्री रह चुके हैं। वह हिंदी कवि, पत्रकार और एक प्रखर वक्ता थे। यही कारण था कि जब वह बोलते थे तो सभी खामोश से उनको सुनते थे। भारतीय जनसंघ के संस्थापकों में से एक अटलजी का जन्मदिवस ग्वालियर में अटल स्मृति मंच कवि सम्मेलन के रूप में मनाती चली आ रही है। इस बार भी जीवाजी विश्वविद्यालय के खेल मैदान पर राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। जिसमें देश के विख्यात कवि डॉक्टर कुमार विश्वास, अजहर इकबाल, मुमताज नसीम, कविता तिवारी, शंभू शिखर और रमेश मुस्कान जैसे राष्ट्रीय स्तर के कवि अपनी कविताओं से लोगों का मन जीतेंगे। ग्वालियर के मौसम को देखते हुए यह कवि सम्मेलन शाम 5 बजे से शुरू हो जाएगा और रात तक महफिल जमी रहेगी। कोविड की गाइड लाइन का पालन करने की भी अपील - आयोजकों ने मीडिया के माध्यम से यह भी अपील की है कि अभी एक बार फिर कोविड का खतरा मंडराने लगा है। इसलिए ग्राउंड पर 10 से 15 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है, लेकिन सभी श्रोता मास्क पहनकर आएं और सोशल डिस्टेंस के साथ बैठकर कवि सम्मेलन का आनंद लें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button