ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

दबंगों द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की जा रही भूमिधरी की जमीन, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार

बस्ती जिले में भू माफियाओं की मनमानी सर चढ़कर बोल रही है जहां पर यह दबंग भूमाफिया अपनी मनमानी करते हुए भूमिधरी की जमीन पर कब्जा करते हुए नजर आ रहे हैं लेकिन पीड़ितों को सुनने वाला कोई नहीं है। दबंग भू माफिया नेतागिरी का धौंस दिखाकर अपनी मनमानी करते हुए प्रार्थी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण करवा रहे हैं।

पीड़ित ने शिकायती पत्र में बताया कि प्रार्थी की अपनी जमीन सह खातेदार हैं जिस पर सत्ताधारी दल के नेता प्रार्थी की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर रहे हैं व निर्माण करवा रहे हैं।

दबंग भूमाफिया साकिर अपने अन्य साथियों की मदद से प्रार्थी की उक्त जमीन पर अवैध रूप से निर्माण करा रहे हैं व दबंगई के बल पर प्रार्थी की भूमि पर कब्जा कर रहे हैं प्रार्थी द्वारा मना करने पर गाली गलौज व मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। जिसकी सूचना पीड़ितों द्वारा रूधौली थाने पर फोन के माध्यम से मामले को अवगत कराया कि प्रार्थी की जमीन पर दबंग भू माफियाओं द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। अब देखना यह है कि क्या जिला प्रशासन इन गरीब ग्रामीणों की जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को रोकने में कामयाब हो पाएगा या फिर दबंग भू माफियाओं की मनमानी ऐसे ही चलती रहेगी यह एक बड़ा सवाल है।

भानपुर तहसील अंतर्गत के ग्राम-गंधरिया बुजुर्ग में कथित दबंगों द्वारा पीड़ित की भूमिधरी जमीन में जबरन ईंट से पक्की दीवार बनाकर कब्जा किया जा रहा है।

गंधरिया बुजुर्ग गांव के निवासी सुरेंद्र कुमार का आरोप है कि हमारी भूमिधरी जमीन में गांव के ही कुछ दबंग व्यक्तियों द्वारा अवैध तरीके ईंट गिरा कर पक्की दीवार का निर्माण करवाया जा रहा है। हमारी न तो तहसील प्रशासन सुनता है न ही पुलिस थाना जब कि भानपुर तहसील में लगने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवस में कई बार शिकायत दर्ज करवा चुका हूं।

इसकी वजहसे दबंगों के हौसले बढ़ते ही जा रहे हैं। दबंगों द्वारा लगाता हमे और हमारे परिवार को धमकियां दिया जा रही हैं, जिसकी लिखित शिकायत हमारे द्वारा रूधौली थाने में थाना प्रभारी को दी गई है। लेकिन पुलिस थाना द्वारा आजतक कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं किया गया। हमारा पूरा परिवार दबंगों द्वारा किये जा रहे तांडव से डरा सहमा हुआ है। वहीं राजनैतिक पकड़ होने के कारण दबंग हमारी कीमती जमीन को कब्जा कर रहे हैं

Related Articles

Back to top button