ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

दुखद हादसा: करनाल में अज्ञात कार की चपेट में आए 2 भाई, दोनों की मौके पर हुई मौत

करनाल: शहर में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब रांग साइड से आ रही एक कार ने बाइक सवार दो भाईयों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों भाईयों की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक को टक्कर मारने के बाद अज्ञात कार चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दोनों भाईयों के शवों को पोस्टमार्टम करवा कर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए हैं।

जानकारी के अनुसार पानीपत जिले के गांव छाजपुर के रहने वाले दो भाई सोनू और सुनील दवाई लेने के बाद यमुनानगर अपने घर वापस जा रहे थे। इस बीच सड़क की गलत साइड से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे को अंजाम देने के बाद आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने दोनों के शवों को उठाकर सड़क की साइड में रखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की। बता दें कि हादसे का शिकार हुए दोनों भाई शादीशुदा हैं। सोनू के पास तीन बेटियां और एक बेटा है और सुनील भी दो बेटियों और दो बेटों का बाप था। दोनों भाईयों के मौत से परिवार में मातम पसर गया है।

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी रोहताश ने बताया कि शुक्रवार को देर शाम उन्हें हादसे की सूचना मिली थी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button