ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

जिले में मदिरा का अवैध रुप से निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय कर रहे लोगों के विरुद्ध आबकारी विभाग की टीम द्वारा सतत कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में आज 23 दिसंबर को मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्यवाही कर 03 लाख 47 हजार 900 रुपये का महुआ लाहन जब्त किया है।

जिला आबकारी अधिकारी श्री सुरेन्द्र कुमार उरांव ने बताया कि आज 23 दिसंबर को आबकारी वृत बालाघाट की टीम के द्वारा कार्यवाही कर ग्राम जोधीटोला के जँगल मे 4-5 किलोमीटर अँदर अलग अलग स्थानो से ड्रमो में भरा हुआ लगभग 4970 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर 05 प्रकरण मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिये गये हैं । जब्त महुआ लाहन का सेम्पल लेकर शेष लाहन मौके पर नष्ट किया गया । जब्त सामग्री का बाजार मूल्य 03 लाख 47 हजार 900 रुपये है। कार्यवाही मे सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवँशी वृत प्रभारी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल, आरक्षक सुरेंद्र गजभिए, लखन चौधरी, आरिफ खान रहे।

Related Articles

Back to top button