ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को सख्त निर्देश, बोले- क्रिसमस की आड़ में कहीं न होने पाए धर्मांतरण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने क्रिसमस (Christmas) और माघ मेला में सुरक्षा इंतजामों को लेकर अफसरों को कड़े निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा है कि 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर धर्मगुरुओं से संवाद स्थापित कर शांति-व्यवस्था कायम रखी जाए। उन्होंने कहा कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ने के लिए ऐसे मौकों की तलाश में रहते हैं, यह सुनिश्चित किया जाए कि क्रिसमस की आड़ में कहीं धर्मांतरण (Conversion) की घटना न होने पाए।

माघ मेले को समय पर पूर्ण कराने के निर्देश

सीएम योगी ने शुक्रवार को वर्चुअल माध्यम से जोन, मंडल, रेंज व जिला स्तर के अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने प्रयागराज में त्रिवेणी तट पर माघ मेला की तैयारियों को समय से पूर्ण किए जाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर श्रद्धालु-हर कल्पवासी अपने व्रत-संकल्प की पूर्ति अपनी आस्था के अनुरूप कर सकें, इसके लिए अच्छी व्यवस्था देनी होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन प्रयागराज कुंभ 2025 का पूर्वाभ्यास है। योगी ने कोविड से बचाव की तैयारियों, शीतलहर में लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि बेटियों-महिलाओं के साथ छेडख़ानी करने वाले शोहदों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना व तहसील दिवसों में प्राप्त शिकातयों का निस्तारण अगले थाना/तहसील दिवस से पूर्व जरूर करने पर जोर दिया। कहा कि फील्ड में तैनात अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में ही रात्रि विश्राम करें। पुलिस कमिश्नरेट में सभी डीसीपी के कार्यालय और आवास उनके प्रभार वाले क्षेत्र में ही बनाए जाएं।

Related Articles

Back to top button