मुख्य समाचार
जौरा में बाल आनंद महोत्सव का होना सौभाग्य की बात : महेश्वरी।
जौरा। भाई जी स्वर्गीय डॉक्टर एसएन सुबाराव जी की याद में 500 बच्चों के साथ आयोजित किया जा रहा है बाल आनंद महोत्सब जौरा - महात्मा गांधी सेवा आश्रम जौरा में 29 से 31 जनवरी तक स्वर्गीय भाई जी डॉक्टर एसएन सुबाराव जी की स्मृति में प्रथम बाल आनंद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमे में 8 से 16 वर्ष के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों के संपूर्ण जिले के 500 से अधिक बालक बालिकाएं भाग ले रहे हैं यह जौरा नगरपालिका के लिए सौभाग्य की बात है 30 दिसेम्बर को एक दिन नगर में सभी बच्चों की जागरूकता रैली निकाली जाएगी यह जानकारी पाकर मैं स्वयं उत्साहित हूं जौरा नगरपालिका बाल अतिथियों का विशेष ध्यान रखते हुए देश के भविष्य इन बालक बालिकाओं के सहयोग और संरक्षण के लिए हर संभव मदद करेगी , सभी 500 से अधिक बालक बालिकाएं जौरा नगर परिषद के प्रतिनिधी के रूप में नगर के नागरिकों को विभिन्न बिंदुओं पर उनका ध्यान आकर्षित करके जागरुक करने का कार्य करेगें, जौरा नगर परिषद नगर में विभिन्न जगह पर बाल अतिथियों के स्वागत और सत्कार के लिए पलक पावडे बिछा कर खड़ी रहेगी यह बात नगर परिषद के अध्यक्ष राजू अखिल महेश्वरी ने बाल आनंद महोत्सव आयोजन समिति के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कही ,उन्होंने आगे बताया मैं स्वयं सपरिवार इस आयोजन में भागीदार रहूंगा और नगर परिषद के सभी पार्षद गण अधिकारीगण और कर्मचारियों से आग्रह करता हूं कि वह भी इस अद्भुत और जागरूकता का संदेश देने वाले आयोजन का विशेष ख्याल रखते हुए अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं ,वह जहां भी इस आयोजन का सहयोग कर सकते हैं करें ,हमारे लिए सौभाग्य की बात है के भाई जी ने शांति और अमन कायम करने के लिए चंबल की धरती के जौरा नगर को चुना, उनके देवलोक गमन के बाद उनकी समाधि पर प्रथम बाल आनंद महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसमें संपूर्ण जिले सहित संपूर्ण देश के विभिन्न प्रांतों के प्रतिनिधि किसी न किसी रूप में शामिल हो रहे हैं उनका भी इस जौरा की पावन धरा पर स्वागत है प्रतिनिधिमंडल में आयोजन समिति के अध्यक्ष एल एन त्यागी, महासचिव विद्या राम प्रजापति ,कोषाध्यक्ष केवी सिंह ,उपाध्यक्ष देवेंद्र त्यागी, सुरेंद्र कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाह, एसडी श्रीवास्तव, एसके झा, प्रफुल्ल श्रीवास्तव , शीतल जैन ,दिनेश सिंह सिकरवार संजय जदोनआदि उपस्थित थे



