मुख्य समाचार
चीन में कोरोना से हाहाकार, एक दिन में मिले 3 करोड़ 70 लाख मरीज।
चीन में कोरोना वायरस तेजी से लोगों को संक्रमित कर रहा है. यहां कोविड-19 के हालात ये हैं कि इस हफ्ते एक दिन में मिलने वाले मरीजों की संख्या 3 करोड़ 70 लाख हो चुकी है. यह आंकड़ा विश्व में सबसे ज्यादा है. सरकार के मुताबिक, दिसंबर की शुरुआत में ही जनसंख्या का 18 फीसदी हिस्सा वायरस की चपेट में आ गया था. विशेषज्ञों को आशंका है कि यहां हालात और बद्तर हो सकते हैं.


