ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

‘भारत जोड़ो यात्रा’ से मोदी सरकार घबराई, कोई न कोई बहाना बनाकर रोकना चाहती है यात्रा: खरगे का आरोप

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शुक्रवार को दावा किया कि नरेंद्र मोदी सरकार राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ से घबरा गई है जिसके चलते वह इसे कोई न कोई बहाना बनाकर रोकना चाहती है। उन्होंने पार्टी के प्रस्तावित ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की तैयारियों के संदर्भ में बुलाई गई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की बैठक में यह टिप्पणी की।

खरगे ने इस बैठक में एक बार फिर से संगठन में ऊपर से लेकर नीचे तक जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात दोहराई और यह भी कहा कि नियुक्तियों में नेताओं के प्रदर्शन को पैमाना माना जाना चाहिए और यह देखना चाहिए कि इससे पार्टी को फायदा होता हो। उन्होंने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा का उल्लेख करते हुए यह भी कहा, ‘‘राहुल जी इतिहास रचने जा रहे हैं। कल भारत जोड़ो यात्रा दिल्ली पहुंचेगी। जनता से इस यात्रा को अपार समर्थन मिल रहा है। इस कारण मोदी सरकार बुरी तरह घबराने लगी है और किसी बहाने से वह यात्रा में रुकावट पैदा करना चाहती है।”

खरगे ने नेताओं से कहा, ‘‘राहुल जी की इस मेहनत ने लोगों में जागरुकता पैदा की है। हमें उसे अगले मुक़ाम पर ले कर जाना है । हमें जनता से संवाद जारी रखना है। उन्हें निरन्तर अपने साथ जोड़े रखना है। “हाथ से जोड़ो हाथ” अभियान उसी का हिस्सा है।” कांग्रेस ने फैसला किया है कि आगामी 26 जनवरी से देश भर में ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके तहत ब्लॉक, पंचायत और बूथ के स्तर पर लोगों से संपर्क साधा जाएगा।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने गत चार दिसंबर को पार्टी की संचालन समिति की बैठक में बताया था कि दो महीने तक चलने वाले “हाथ से हाथ जोड़ो” अभियान’ में राहुल गांधी का पत्र भी लोगों को सौंपा जाएगा, जिसमें “भारत जोड़ो यात्रा” का संदेश होगा तथा उसके साथ नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आरोप पत्र भी संलग्न होगा। उन्होंने कहा था कि पार्टी की ओर से ‘महिला मार्च’ भी निकाला जाएगा, जिसकी अगुवाई प्रियंका गांधी वाद्रा करेंगी।

Related Articles

Back to top button