ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भूपेंद्र सिंह चौधरी का विपक्ष पर आरोप, बोले- साजिश के तहत टाले जा रहे निकाय चुनाव

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी (Bhupendra Singh Chaudhary) शुक्रवार को दिल्ली दौरे पर थे। यहां उन्होंने यूपी निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav) में देरी को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में साजिश के तहत नगर निकाय चुनाव टाले जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी को न्यायालय पर भरोसा है और जो भी फैसला आएगा सरकार उसका अनुपालन करेगी।

भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि जो लोग आरक्षण और सर्वे पर सवाल उठा रहे हैं, उनके पीछे कौन है…यह सबको पता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी की निकाय चुनाव की तैयारियां पूरी हैं। जो भी न्यायालय का फैसला होगा वह मान्य होगा। संगठन के कार्यकर्ता जमीनी स्तर पर चुनाव को लेकर तैयारी कर रहे हैं।

इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी संभावित प्रत्याशियों पर मंथन कर रही है। मुस्लिम समेत अन्य समाज के लोगों को भी पार्टी मैदान में उतारेगी। जो प्रत्याशी पार्टी की नीतियों के अनुकूल होंगे उन्हें चुनाव में मौका दिया जाएगा। बता दें कि बीजेपी के सहयोगी दल भी नगर निकाय चुनाव में किस्मत आजमाने की तैयारी कर रहे हैं। इसको लेकर बीजेपी पर वह सीटों को लेकर दबाव भी बना रहे हैं।

इस पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का कहना है कि सहयोगी दलों की सीटों को लेकर शीर्ष नेतृत्व फैसला लेगा। वहीं, इस दौरान भूपेंद्र चौधरी ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी पलटवार किया। उन्होंने कानून व्यवस्था पर अखिलेश यादव के सवाल उठाने पर कहा कि पिछली सरकार आतंकियों के बचाव में उनके साथ खड़ी होती थी। प्रदेश में दंगे होते थे। अब यूपी के अंदर बेहतर कानून व्यवस्था है

Related Articles

Back to top button