ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
राजनीति

कांग्रेस नेता अजय राय को स्मृति ईरानी पर ‘टिप्पणी’ करना पड़ गया भारी

 उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नेता अजय राय का बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने कांग्रेस नेता अजय राय की तरफ से केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पर संज्ञान लिया है। आयोग ने मामले में सुनवाई निर्धारित की है और अजय राय को 28 दिसंबर को दोपहर 12 बजे पेश होने के लिए नोटिस भेजा है।

इस बीच स्मृति ईरानी पर की गई टिप्पणी के बाद अपने बयान पर अजय राय अभी भी कायम हैं। अजय राय ने कहा कि, ‘मैं माफी क्यों मांगू।”कांग्रेस नेता अजय राय ने कहा कि, ”मेरा किसी का अपमान करने का इरादा नहीं था। ये हमारी बोलचाल की भाषा है जिसका अर्थ है कि कोई अचानक प्रकट होता है और कुछ कहता है और फिर गायब हो जाता है। ये असंसदीय भाषा नहीं है। तो मैं क्यों माफी मांगूं?”

दरअसल, अजय राय ने सोमवार को तंज कसते हुए कहा था कि, ”स्मृति ईरानी सिर्फ ‘लटके-झटके’ दिखाने के लिए अमेठी आती हैं।” राय सोमवार को राब‌र्ट्सगंज स्थित शाही पैलेस में पत्रकारों से बात कर रहे थे। अजय राय ने कहा था, ”कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा को हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। इससे साफ हो चुका है कि राहुल गांधी ही देश के अगले पीएम होंगे।”

अजय राय यहां तक कह दिया कि, ”मैं भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देता हूं कि उन्हें अबकी वाराणसी से लोकसभा चुनाव में परास्त करूंगा। मोदी जब पीएम नहीं थे तब मुझे उनके खिलाफ 76 हजार वोट मिले थे। जब वो पीएम रहते हुए चुनाव लड़े तो मुझे एक लाख 54 हजार मत मिले। इस बार उन्हें हार का मुंह देखना होगा।”

Related Articles

Back to top button