ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

एनसीएल ने अधिभार व इसके उत्पादों की नीलामी के लिए एमएसटीसी संग किया एमओयू

बुधवार को नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड(एनसीएल) ने अधिभार (ओबी) और इससे बनने वाले उत्पादों को उपभोक्ताओं तक पहुंचाने के लिए एमएसटीसी लिमिटेड के साथ एमओयू किया है ।

एमओयू पर एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक(एम & एस ),एनसीएल श्री एस के रॉय तथा एमएसटीसी लिमिटेड की ओर से श्री अभिषेक चौधरी ने हस्ताक्षर किए । एनसीएल ने अपनी 10 खुली खदानों से निकाले गए अधिभार व इसके उत्पादों के लाभकारी उपयोग के लिए यह अनूठी पहल की है।

मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉर्पोरेशन लिमिटेड(एमएसटीसी), भारत सरकार के इस्पात मंत्रालय के अंतर्गत आने वाली एक मिनीरत्न कंपनी है जो मुख्यतः धातु स्क्रैप (लौह / गैर-लौह), अधिशेष भंडार,संयंत्र और मशीनरी, अप्रचलित पुर्जों, वाहनों, खनिज, वन और कृषि उत्पादों, अचल संपदा आदि की ई-नीलामी, ई-बिक्री के क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करती है।

एनसीएल ने अमलोरी क्षेत्र में अधिभार से प्रतिदिन 1000 घन मीटर की दर से बालू तैयार करने के लिए एक पायलट परियोजना स्थापित की है जिसे जल्द ही चालू कर दिया जाएगा। कंपनी व्यवसाय विविधीकरण के तहत अधिभार सामग्री के वैकल्पिक उपयोग की संभावना भी तलाश रही है।

गौरतलब है कि खुली खदानों में जमीन से कोयले को निकालने के लिए मिट्टी व चट्टानों की ऊपरी परत को हटाना पड़ता है । यही परत अधिभार कहलाती है और खनन प्रक्रिया को सुचारु ढंग से चलाने के लिए बेहद महत्वपूर्ण है । एनसीएल ने वित्त वर्ष 2022-23 में 410 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाव लक्ष्य के सापेक्ष अभी तक 25 प्रतिशत की वार्षिक बढ़त के साथ 313 मिलियन क्यूबिक मीटर अधिभार हटाया है।

Related Articles

Back to top button