ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
व्यापार

महारानी एलिजाबेथ की मृत्यु के बाद ब्रिटेन की करेंसी में हुआ बदलाव

Bank of England ने 20 दिसंबर को King Charles III Bank Note के डिजाइन को रिवील कर दिया है। इन नोट के 2024 के मिड तक आने के आसार है। केंद्रीय बैंक के अनुसार किंग का फोटो सभी चार पॉलिमर बैंक नोटों (£5, £10, £20 और £50) के मौजूदा डिज़ाइनों पर दिखाई देगा, मौजूदा डिज़ाइनों में कोई अन्य परिवर्तन नहीं होगा।” आइए बताते हैं कि आखिर बैंक की ओर से इन नोटों के बारे में क्या जानकारी दी है।

8 सितंबर को हुआ था महारानी का निधन

राजा की फोटो बैंक नोट्स के सामने की ओर दिखाई देगी, साथ ही पारदर्शी सिक्योरिटी विंडो में कैमियो में भी दिखाई देगी। 74 वर्ष के चार्ल्स सितंबर में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मृत्यु के बाद राजा बने, जिनका 8 सितंबर को निधन हो गया। बैंक ने कहा कि शाही घराने के मार्गदर्शन के अनुसार, इस परिवर्तन के तहत पर्यावरणीय और वित्तीय प्रभाव को कम करने का प्रयास किया गया है। नए बैंक नोट केवल पुराने नोटों को बदलने और बैंक नोटों की मांग के अनुसार समग्र वृद्धि को पूरा करने के लिए प्रिंट किए जाएंगे।

नोट पर करीब 10 साल पुराना फोटो

बैंक ऑफ इंग्लैंड ने समाचार एजेंसी एएफपी को बताया कि नए नोटों में शाही परिवार के स्वामित्व वाली तस्वीर के आधार पर चार्ल्स का एक उत्कीर्ण चित्र है और 2013 में उपलब्ध कराया गया था। डिजाइन को “हाल के महीनों में अंतिम रूप दिया गया” और राजा द्वारा अप्रूव्ड किया गया, यह नोट 2023 की पहली छमाही से बड़े पैमाने पर प्रोड्यूस्ड किया जाएगा।गवर्नर एंड्रयू बेली ने कहा कि मुझे बहुत गर्व है कि बैंक हमारे नए बैंक नोटों का डिज़ाइन जारी कर रहा है, जिसमें किंग चार्ल्स III का चित्र होगा। यह एक महत्वपूर्ण क्षण है, क्योंकि राजा हमारे बैंक नोटों पर प्रदर्शित होने वाला केवल दूसरा सम्राट है। 2024 में प्रचलन में आने के बाद लोग इन नए नोटों का उपयोग कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button