ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

मेरठ में दबंगों ने गर्भवती महिला को बेरहमी से पीटा, 4 आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मेरठ में दबंगों ने कर्ज न चुका पाने पर एक गर्भवती महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस दौरान घर में उसके चार नाबालिग बच्चे भी मौजूद थे. इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए मामले में आरोपी चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

ये घटना मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के भागवतपुरा मोहल्ले की है, एक दिहाड़ी मजदूर और उसकी 32 साल की गर्भवती पत्नी को दंबंगों ने बुरी तरह पीटा. जिसमें उसके कई चोटें भी लगी है. महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस के मुताबिक महिला की हालत स्थिर बनी हुई हैं. पुलिस के मुताबिक पीड़ित ऋषि सिंह ने साल 2017 में अशोक कुमार से ब्याज पर कर्ज लिया था. जिसे ये परिवार चुका नहीं पाया था. इस बात से नाराज होकर मुख्य आरोपी अशोक कुमार ने अपने लोगों के साथ उसके घर पर हमला बोल दिया और ऋषि सिंह की गर्भवती पत्नी की पिटाई की.

आईजी मेरठ रेंज प्रवीण कुमार ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि, यह कर्ज का मामला लग रहा है. पीड़ित दिहाड़ी मजदूर ने आरोपी अशोक कुमार से साल 2017 में ब्याज पर कर्ज लिया था. जिसे वो ब्याज के साथ नहीं चुका पाया. पुलिस ने बताया इस कर्ज की मांग को लेकर आरोपी अपने तीन साथियों के साथ ऋषि सिंह के घर में घुसा और उसकी पत्नी पूनम के साथ मारपीट की. आरोपियों ने उनके एक साल और तीन साल के बच्चों को भी नहीं छोड़ा उन पर भी हमला किया.

Related Articles

Back to top button