ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

केंद्र सरकार का बड़ा निर्णय भारत बायोटेक की नेजल वैक्सीन को मिली मंजूरी ।

नई दिल्ली. चीन, अमेरिका, जापान और दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच भारत में कोरोना से जंग के लिए केंद्र सरकार ने एक और कोरोना वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे के मद्देनजर अलर्ट केंद्र सरकार ने देश में अब नोजल वैक्सीन को भी मंजूरी दे दी है. गौरतलब है कि गुरुवार को ही कोरोना संकट के चलते प्रधानमंत्री मोदी ने आला अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी. इस बैठक के बाद आज शुक्रवार को मोदी सरकार ने अहम फैसला लेते हुए इंट्रानेजल वैक्सीन को मंजूरी दे दी है. इस वैक्सीन को भारत बायोटेक ने तैयार किया है. बूस्टर खुराक के रूप में ले सकते हैं नेजल वैक्सीन मिली जानकारी के मुताबिक भारत बायोटेक कंपनी की नेजल वैक्सीन को बूस्टर खुराक के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. फिलहाल ये नेजव वैक्सीन केवल प्राइवेट अस्पतालों में मिलेगी. आपको बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा इससे पहले भी नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई थी. 6 सितंबर को भारत के औषधि महानियंत्रक ने सिर्फ आपातकालीन उपयोग के लिए इस वैक्सीन को मंजूरी दी थी. डीसीजीआई ने 18 साल के ऊपर के लोगों को इसकी मंजूरी दी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button