मुख्य समाचार
बुरे फंसे एमपी के किसान मंडी व्यापारी ने आधा दर्जन गांव के 80 अन्नदाताओं का 2 करोड़ नहीं किया भुगतान, शिकायत पर पुलिस ने भेजा जेल
रायसेन। मध्यप्रदेश का अन्नदाता खून- पसीने से फसल पैदा करता है। अन्नदाता (किसान) की मेहनत की कमाई (अनाज) को व्यापारी ने लालच देकर खरीद लिया लगभग दो करोड़ का भुगतान नहीं किया। मामला जिले की उदयपुरा कृषि उपज मंडी का है। किसानों से राज ट्रेडर्स द्वारा धोखाधड़ी की गई है।


