ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

सड़क दुर्घटना से बचाव को लेकर चलाया जा रहा अभियान, ट्रैक्टर-ट्रालियों में लगाये गये रेफ्लेक्टर

बहराइच। शासन के निर्देश के क्रम में जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र के कुशल मार्गदर्शन में सड़क दुघर्टनाओं में प्रभावी अंकुश लगाये जाने के उददेश्य से विशेषकर कोहरे के कारण सड़क दुघर्टनाओं में अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत उप सम्भागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाये जाने का अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन राजीव कुमार, प्रवर्तन ओ.पी. सिंह के नेतृत्व श्रावस्ती किसान सहकारी चीनी मिल नानपारा में गन्ना लेकर आने वाली 30 ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाने की कार्यवाही की गयी। इसी प्रकार 22 दिसम्बर 2022 को पारले शुगर मिल परसेण्डी में भी गन्ना लेकर आने वाली ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाये जाने की कार्रवाई की जायेगी।

सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन श्री कुमार ने बताया कि यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। जनपद में स्थित टोल प्लाजों पर भी वाहनों में विशेषकर ट्रैक्टर-ट्रालियों में रेफ्लेक्टर लगाये जाने की कार्रवाई की जायेगी। अभियान के दौरान लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों को हेल्मेट और सीट बेल्ट के प्रयोग के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस अवसर पर जय प्रकाश अवस्थी सहित गन्ना किसान व अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे.

Related Articles

Back to top button