ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
खेल

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष  दिलीप टिर्की को टीम इंडिया पर पूरा भरोसा

Hockey World Cup: महान हॉकी खिलाड़ी और हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की का कहना है कि भारतीय टीम के पास अभी बहुत अच्छे खिलाड़ी हैं और वह 47 साल के बाद विश्व कप का खिताब जीत सकती है।भारत ने अपना एकमात्र विश्व कप 1975 में कुआलालंपुर में जीता था। मेजबान होने के कारण भारत के पास भुवनेश्वर और राउरकेला में 13 से 29 जनवरी के बीच होने वाले विश्व कप में ‘पोडियम’ पर पहुंचने का सुनहरा मौका होगा।

हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप टिर्की ने कहा- वर्तमान भारतीय पुरुष टीम आत्मविश्वास से भरी है और हाल के वर्षों में उन्होंने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे प्रशंसक काफी खुश हैं। मुझे विश्वास है कि वह विश्व कप में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मैं चाहता हूं कि वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें और पूरे आत्मविश्वास के साथ खेलें। हमारी टीम में कई अच्छे खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहा- मैंने अपना पहला विश्व कप वर्ष 1998 में खेला था। मेरे लिए यह बहुत ही सम्मान की बात है कि मैं विश्व कप टीम का हिस्सा रहा था। टीम की कप्तानी करना भी शानदार अनुभव था।

Related Articles

Back to top button