ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

कर्नाटक में मास्क की वापसी, दूसरे प्रतिबंध भी लगे  

बेंगलुरु । चीन में कोरोना के कोहराम के बाद कर्नाटक में मास्क की वापसी हो गई है। राज्य ने अब मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं फ्लू के लक्षण होने पर कोविड टेस्ट कराना जरूरी होगा।

कर्नाटक में स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुरक्षा प्रोटोकॉल को सूचीबद्ध करते हुए एक एडवाइजरी जारी की है जिसका पालन लोगों को कोविड-19 को दूर रखने के लिए करना होगा। एडवाइजरी के अनुसार बंद जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। विदेश से उतरने वाले यात्रियों की कोविड-19 की रैंडम जांच की जाएगी। अस्पतालों को ऑक्सीजन सिलेंडर प्लांट और जनरेटर तैयार रखने को कहा गया है।
सरकारी और निजी दोनों अस्पतालों को कोविड मरीजों के लिए अलग-अलग बेड की व्यवस्था करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग टीके की तीसरी खुराक के साथ पात्र लाभार्थियों को टीका लगाने के लिए और अधिक टीकाकरण शिविर भी लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button