ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पुलिस ने सप्लीमैंटरी चालान पेश किया 

मानसा। पंजाब की मानसा पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई करते  हुए सप्लीमैंटरी चालान पेश किया है जिसमें दीपक मुंडी राजिंदर जोकर कपिल पंडित बिट्टू मनप्रीत तूफान मनी रईया और जगतार सिंह मूसा का नाम शामिल है। पुलिस ने इन 7 के खिलाफ चालान पेश किया है।

बता दें कि मूसेवाला हत्याकांड में अब तक 31 लोगों के खिलाफ चालान पेश किया जा चुका है।बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी दीपक टीनू के पुलिस हिरासत से फरार होने के मामले में मानसा पुलिस द्वारा बर्खास्त सीआईए स्टाफ के प्रभारी प्रीतपाल सिंह सहित 11 लोगों के खिलाफ भी मानसा अदालत में चालान पेश किया गया है। गौरतलब है कि दीपक टीनू के फरार होने के मामले में मानसा कोर्ट ने 10 लोगों की जमानत रद्द कर दी है। गौरतलब है कि सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में मानसा पुलिस काफी गंभीर नजर आ रही है। हाल ही में विदेश से लौटे पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को भी मानसा पुलिस ने तलब किया था और इससे पहले संगीत जगत के कई कलाकारों को भी पूछताछ के लिए मानसा थाने बुलाया गया था।

Related Articles

Back to top button