ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

भारत में कोरोना के टीके बहुत बेहतर इस कारण लोगों को घबराने की जरुरत नहीं : सरमा 

गुवाहाटी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि राज्य के लोगों को चीन में कोविड मामलों की बढ़ती संख्या से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि राज्य में फिलहाल कोई कोरोना संक्रमित केस नहीं हैं। भारत और अन्य देशों के टीके बहुत बेहतर हैं लेकिन चीन के टीके बहुत कमजोर हैं इसकारण चीन में इसका प्रकोप बढ़ गया है। सीएम सरमा ने कहाकि कोरोना के इस लहर का असर भारत में ज्यादा होगा इसकी संभावना बेहद कम है। इसके साथ ही हमें यकीन है कि मोदी सरकार निश्चित रूप से स्थिति पर कड़ी नजर रखेगी।

वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने विशेषज्ञों और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक कोविड समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और निरंतर निगरानी की आवश्यकता पर बल दिया भले ही अब तक केस लोड में कोई समग्र वृद्धि नहीं हुई है।
उन्होंने कहा कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है। मैंने सभी संबंधितों को सतर्क रहने और निगरानी मजबूत करने का निर्देश दिया है। हम किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अनुसार असम में पिछले 24 घंटों के दौरान 112 परीक्षण किए गए लेकिन कोई सकारात्मक मामला सामने नहीं आया। राज्य में 2020 में वायरस के प्रकोप के बाद से 746100 सकारात्मक मामले सामने आए हैं जबकि अब तक कुल 50279621 लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

Related Articles

Back to top button