ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड में बिल्ली के दूध पीने पर पड़ोसी झगड़े:बिल्ली मालिक ने पड़ोसी को लाठी-डंडों से पीटा, सिर फोड़ा।

भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछंड कस्बे की पुलिस चौकी। - Dainik Bhaskar भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र के मछंड कस्बे की पुलिस चौकी। भिंड जिले के रौन थाना क्षेत्र स्थित मछंड कस्बे में बिल्ली के दूध पीने पर दो पक्षों में विवाद हो गए। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष की महिला, पुरुष व बेटी की मारपीट कर दी। इस घटना में घायल परिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पक्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस के मुताबिक मछंड के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले रामनरेश पुत्र खुशाली लाल दोहरे के घर आए दिन पड़ोसी मुबारक और शाहिद खान की बिल्ली दूध पी जाती थी। बीते रोज बिल्ली को दूध पीते हुए खुशाली लाल ने डंडा मार दिया, जिससे वह घायल हो गई। इसी बात को लेकर मुबारक और शाहिद खान, रामनरेश के साथ झगड़ गए। दोनों पक्षों में पहले विवाद हुआ, इसके बाद मारपीट की घटना शुरू हुई। इस घटना में मुबारक और शाहिद खान ने रामनरेश, उसकी पत्नी बिटोली बाई और 18 वर्षीय बेटी पूजा को पीट दिया। फरियादी पक्ष ने पुलिस थाने पहुंचकर शाहिद मुबारक आरिफ और समीर के खिलाफ मारपीट की धाराओं में शिकायत की है। मारपीट की घटना में कांग्रेस को गंभीर चोट आई है उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। रौन थाना पुलिस पूरे मामले में जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button