ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
देश

बिना बर्फबारी के भी लद्दाख में जम गए नदी-नाले और झरने चिल्ला कलां शुरु  

श्रीनगर: कश्मीर और लद्दाख में बुधवार से सबसे ठंडे मौसम की शुरुआत हो गई है। इन दोनों क्षेत्रों में 21 दिसंबर से लेकर 31 जनवरी तक सबसे ठंडा मौसम रहता है। 40 दिन तक चलने वाले मौसम को चिल्ला कलां कहते हैं। इस मौसम में लद्दाख के सभी नदी नाले और झरने जम जाते हैं और तापमान माइनस 20 डिग्री तक लुढ़कता है और द्रास में तापमान माइनस 40 डिग्री तक लुढ़क जाता है।

इस मौसम की शुरुआत के साथ ही श्रीनगर में भी झील-झरने धीरे-धीरे जमने शुरू हो गए हैं। हालांकि कश्मीर और लद्दाख में भारी बर्फबारी नहीं हुई है जबकि कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो चुकी है। लद्दाख में नदी नाले और झरने जमने से चारों ओर बर्फ की चादर नजर आ रही है। पहाड़ों पर बर्फ की मोटी-मोटी चादर नजर आ रही है जो देखने में बेहद सुंदर लग रही है। वहीं श्रीनगर में भी नदी के ऊपर हल्की-हल्की बर्फ जमने लगी है। श्रीनगर और लद्दाख से इसकी कुछ वीडियो सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button