ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
हरियाणा

जींद में 120 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा देश का पहला हाईड्रोजन गैस प्लांट, 2023 में बनकर होगा तैयार

जींद : देश का पहला जंक्शन जींद पर बनने वाला हाईड्रोजन गैस प्लांट 120 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। यह प्लांट वर्ष 2023 के अंतिम चरण तक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद इस गैस से आठ ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिसमें पहली ट्रेन सोनीपत ट्रैक पर दौड़ेगी।

वहीं इसको लेकर रेलवे जीएम आशुतोष गंगल बुधवार को जींद जंक्शन पर साइट का निरीक्षण करने पहुंचे। वह अपनी स्पेशल ट्रेन में दिल्ली से सुबह 11 बजे जींद जंक्शन पर पहुंचे। वहां पर स्थानीय अधिकारियों से बन रहे हाइड्रोजन प्लांट को लेकर चर्चा की और अधिकारियों को जल्द साइट तैयार करवाने के लिए कहा।

जीएम आशुतोष गंगल ने कहा कि एडिशनल पावर सप्लाई के लिए राज्य सरकार से अनुमति लेकर यहां पर एक सब स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा। इसके लिए रेलवे ने राज्य सरकार के पास 20 लाख रुपये जमा करवा दिए हैं। हाइड्रोजन प्लांट बनने के बाद जो डेमो कंवरट होगी उससे ट्रेन में हाइड्रोजन भरी जाएगी। योजना के तहत आठ ट्रेन चलाई जाएंगी, जिसमें से एक ट्रेन में 400 किलोग्राम हाइड्रोजन भरी जाएगी। पाइप लाइन डिजाइन के लिए अप्रूवल मिलने के बाद काम शुरू हो जाएगा। हाइड्रोजन प्लांट बनाने में भूमिगत जल का प्रयोग किया जाएगा जो बोर के जरिए प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सोनीपत-पानीपत अंडरब्रिज के अलावा कई जगह रेलवे के पास पानी भरने की शिकायतें आ रही हैं। इसके लिए योजना के तहत काम किया जा रहा है। इसके लिए शेड लगाए जा रहे हैं और अन्य कई जगह जो भी कमियां पाई जाती हैं, उसे दूर किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button