ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

मुरैना में एक पिता ने बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई हैं बांटे फल।

मुरैना में एक पिता ने बेटी के जन्म पर खुशियां मनाई हैं। वह एक क्विंटल फल लेकर जिला अस्पताल पहुंचा और मरीजों को फल बांटते हुए बोला कि मेरे घर बेटी ने जन्म लिया है। यह देखकर मरीजों को तो खुशी हुई, साथ ही आश्चर्य भी हो रहा था क्योंकि आमतौर पर न केवल मुरैना बल्कि पूरे चंबल क्षेत्र में बेटियों के जन्म पर खुशियां नहीं मनाई जाती हैं। भोला सोलंकी, उन पिताओं में से एक है जिनके यहां मंगलवार को बेटियां हुई हैं। बेटी के जन्म पर वह बहुत खुश हुआ। खुशी को दूसरों के बीच बांटने के लिए वह सुबह ही फल मंडी गया और एक क्विंटल केले व अमरूद लेकर अपने परिजनों के साथ जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में उसने स्वयं फलों की ट्राली को खींचा और मरीजों को फल बांटे। फल बांटते समय वह मरीजों को यह कहते हुए नहीं थक रहा था कि मुझे आज बहुत खुशी है क्योंकि मेरे घर पर बेटी ने जन्म लिया है। वह लोगों को बार-बार कह रहा था कि बेटियां लक्ष्मी होती हैं, उन्हें अस्पतालों में और झाड़ियों में न फेंके। उन्हें अपने घर की इज्ज बनाएं, बेटों की तरह पालें जिससे वह किसी पर बोझ न बनें। फल वितरित करते भोला सोलंकी व अन्य फल वितरित करते भोला सोलंकी व अन्य परिजन व समाज सेवी मौजूद इस मौके पर जिला पंचायद के सदस्य एन्दल सिंह कंषाना व पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पटेल सहित अन्य लोग मौजूद थे। वह भी इस काम में उसका सहयोग कर रहे थे। उसके परिवार के लोग भी उसकी इस खुशी में उसका साथ दे रहे थे। लोगों में फैल रही जागरूकता लोगों में बेटियों के जन्म को लेकर जागरूकता फैल रही है। इस बात को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पटेल ने बताया। उन्होंने बताया कि पहले मुरैना में एक हजार में से साढ़े आठ सौ बेटियां जीवित रहती थीं लेकिन आज इनकी संख्या बढ़ी है। यह संख्या केवल लोगों में बेटियों के प्रति जागरूकता बढ़ने के कारण बढ़ी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button