ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
उत्तरप्रदेश

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार चाइल्ड लाइन में रहने वाले तीनों बच्चों को उनके माता-पिता को किया गया सुपुर्द

जिलाधिकारी ने ठंड को देखते हुए तीन नेपाली बच्चों को स्वेटर पहनाकर भिजवाया उनके घर

रिपोर्ट – प्रवीण कुमार मिश्रा

श्रावस्ती। जिलाधिकारी नेहा प्रकाश के निर्देश पर चाइल्ड लाइन में रह रहे राष्ट्र नेपाल के 3 बच्चों को जिला प्रोबेशन अधिकारी ने मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और ठंड को देखते हुए तीनों बच्चों को स्वेटर पहनाकर सकुशल उनके माता पिता को सुपुर्द किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि बच्चे सबके प्यारे होते हैं, इन्हें प्यार व बेहतर परवरिश की जरूरत होती है। उनके भविष्य को संवार कर बेहतर मार्गदर्शन कर अच्छा बनाना हम सभी का दायित्व है।उन्होने कहा कि ये तीनो बच्चे पड़ोसी देश नेपाल के रहने वाले हैं। नेपाल से अपने भारत देश के मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध हैं। बच्चो को कोई दिक्कत न होने पावे, इसके लिए जिलाधिकारी ने गम्भीरता से लेते हुए लगातार चाइल्ड लाइन में रह रहे तीनो बच्चों को उनके माता पिता के पास भिजवाने के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश देती रही। इसका नतीजा यह रहा कि दिनांक 18 दिसम्बर, 2022 दिन रविवार को सायंकाल बाल कल्याण समिति, भिनगा द्वारा बच्चों को उनके माता-पिता के सुपुर्द किया गया। बच्चे अपने माता-पिता को पाकर बहुत खुश हुए। जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी व बाल कल्याण समिति को निर्देश दिया कि चाइल्ड लाइन में आने वाले बच्चों की समुचित देखभाल तथा खान पान की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

Related Articles

Back to top button