ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मनोरंजन

‘सर्कस’ में डबल रोल से धमाल मचाएंगे रणवीर सिंह

अभिनेता रणवीर सिंह अपने एनर्जेटिक अंदाज से एंटरटेनमेंट करने के लिए जाने जाते हैं, वहीं निर्देशक रोहित शेट्टी अपनी जबरदस्त एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के लिए मशहूर हैं। अब ये दोनों अब फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म ‘सर्कस’ लेकर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले इसका ट्रेलर रिलीज किया गया था, जो कॉमेडी से भरपूर था। यह मल्टीस्टारर फिल्म पूरी तरह से सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

फिल्म ‘सर्कस’ बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह के अलावा अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज और पूजा हेगड़े भी अहम किरदार में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। वहीं रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वरुण शर्मा, फिल्म में राजपाल यादव और जॉनी लीवर जैसे जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से दिल जीत लेने वाले सितारे होंगे भी दिखाई देंगे। मूवी में दीपिका पादुकोण और अजय देवगन कैमियो रोल में दिखेंगे। सबसे मजेदार बात यह है कि रणवीर सिंह ‘सर्कस’ में डबल रोल प्ले कर रहे हैं और अभिनेता इलेक्ट्रिक मैन बनकर फैंस को हंसी-ठहाकों का करंट देने वाले हैं। यानी यह फिल्म कॉमेडी का डबल डोज होने वाली है।

फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी आपको पुराने जमाने की याद भी दिलाएगी जब बेहद कम संसाधन होने के बावजूद लोग खुशहाल जिंदगी जीते थे। फिल्म ‘सर्कस’ की कहानी 1982 में आई फिल्म अंगूर पर बेस्ड है। जिसका निर्देशन फिल्मकार गुलजार ने किया था। यह फिल्म महान नाटककार विलियम शेक्सपियर के नाटक ‘कॉमेडी ऑफ एरर्स’ पर आधारित है। फिल्म में एक सर्कस संचालक और उसके साथियों की कहानी दिखाई जाएगी, जि सर्कस की विलुप्त होती संस्कृति को जनता के सामने लाने की कोशिश कर रहे हैं साथ ही दो ऐसे भाईयों को दिखाया जाएगा जो जन्म से अलग हो गए थे और बाद आ में आमने सामने आने पर लोगों में भ्रम पैदा करते हैं। इन्हीं सबके बीच हंसी का ताना-बना बुना गया है।

फिल्म ‘सर्कस’ के बजट की बात करें तो रिपोर्ट्स के मुताबिक इसमें 70 करोड़ की लागत आई है। ऐसे में अच्छी शुरुआत के लिए इसे पहले दिन तकरीबन आठ से दस करोड़ की ओपनिंग लेने होगी। हालांकि हाल ही में हॉलीवुड फिल्म अवतार सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस वजह से सर्कस की डगर बॉक्स ऑफिस पर मुश्किल हो सकती है लेकिन अगर पहले दिन यह फिल्म दर्शकों को कुर्सी से बांधे रखने में कामयाब होती है तो यह अच्छा कलेक्शन कर सकती है, क्योंकि इसे क्रिसमस की छुट्टियों का फायदा मिल सकता है।

रोहित शेट्टी की अब तक की कॉमेडी फिल्मों ने खूब कमाल किया है, चाहे ‘गोलमाल’ हो या फिर ‘बोल बच्चन’। फिल्म सर्कस की बात करें तो यह क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Related Articles

Back to top button