ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

ग्वालियर महिला ने बेइज्जती होने पर दी थी जान पड़ोसी महिलाओं ने मुंह में भरा गौबर , मारें थे चांटे ।

ग्वालियर में 40 दिन पहले एक 52 वर्षीय महिला की खुदकुशी के मामले में जांच के बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। महिला पर पड़ोसी दो महिलाओं ने झगड़े के बाद मुंह में गोबर भर दिया था। साथ ही चांटे मारे थे। इस पर वह काफी दुखी हो गई थी। घर से निकलते समय यही कह कर गई थी तुम खुश रहो। इसके बाद उसका शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली थी। घटना 11 नवंबर अकबर पुर रेलवे लाइन की है। अब पुलिस ने मृतका की पड़ोसी महिलाओं पर उसे बेइज्जत कर खुदकुशी के लिए उकसाने की FIR मंगलवार रात को दर्ज कर ली है। यह है पूरा मामला शहर के हजीरा गदाईपुरा निवासी 52 वर्षीय सविता पत्नी धर्मवीर सिंह भदौरिया का शव 11 नवंबर 2022 को पुरानी छावनी थानाक्षेत्र स्थित रेलवे लाइन पर पड़ा मिला था। उसकी मौत ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को पता लगा था कि किसी ने महिला को तेजी से आ रही ट्रेन के सामने खुद आते हुए देखा था। इसके बाद साफ हुआ कि महिला ने खुदकुशी की है। जिस पर पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पड़ताल शुरू की। चालीस दिन की जांच के बाद पुलिस ने महिला के आत्महत्या के कारणों का खुलासा किया है। पुलिस ने जांच की जो पता लगा कि सविता का घटना वाले दिन सुबह 10 बजे पड़ोस में रहने वाली ललिता उर्फ लल्ली पत्नी आकाश तोमर, सर्वेश उर्फ गुड्‌डी तोमर से विवाद हुआ था। पूरे मोहल्ले के सामने किया था बेइज्जत पुलिस को जांच में पता चला था कि सविता के पड़ोस में रहने वाली दोनों महिलाएं अक्सर उसके दरवाजे पर गोबर व अन्य गंदगी डालकर उसे परेशान करती थीं। 11 नवंबर सुबह 10 बजे यही हुआ था। जब सविता ने विरोध किया तो ललिता व सर्वेश तोमर ने उससे झगड़ा किया और सभी के सामने उसे बेइज्जत कर उसके चेहरे पर गोबर फेंक दिया। इतना ही नहीं उसे चांटे ही चांटे मारे। जिस पर सविता काफी दुखी हो गई थी। वह यह कहते हुए चली गई थी यह आप लोग हमेश खुश रहो। इसके बाद वह घर से निकल गई। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। इसके बाद उसने रेलवे ट्रैक पर जाकर अपनी जान दे दी। पुलिस का कहना इस मामले में पुरानी छावनी थाना प्रभारी का कहना है कि जांच में पता लगा है कि मृतका को उसकी पड़ोसी महिलाओं ने बेइज्जत किया था। जिसके बाद उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने उसे परेशान कर खुदकुशी के लिए उकसाने वाली दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button