ब्रेकिंग
मुरैना में 'जहर' पर मेहरबानी: क्या मिलावटखोरों के 'कवच' बन गए हैं अधिकारी गुप्ता? मुरैना पुलिस की 'सेलेक्टिव होली': सच दिखाने वालों से दूरी, वाह-वाही करने वालों पर 'रंग' की बौछार! यूजीसी और आरक्षण को लेकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक इंदौर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित मंडला पुलिस की त्वरित कार्रवाई डकैती के पांच आरोपी जबलपुर से गिरफ्तार, रकम एवं उपयोग की गई कार बरामद भिंड के गोहद चौराहा थाना क्षेत्र के बिरखडी गांव के पास तेज़ रफ़्तार ट्रक ने ट्रेक्टर ट्रॉली में मारी... असम में राजधानी एक्सप्रेस से टकराकर 7 हाथियों की मौतः एक घायल; ट्रेन के 5 डिब्बे-इंजन पटरी से उतरे भिंड में रेत माफियाओं पर कार्रवाई के समय रेत माफियाओं ने एसडीएम की गाड़ी को मारी टक्कर बाल-बाल बचे। अधिकारियों की प्रताड़ना से तंग आकर पोस्ट मेन ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला की समाप्त ग्वालियर पुलिस लाइन के क्वार्टर में प्रधान आरक्षक ने की आत्महत्या, मचा हड़कंप
मुख्य समाचार

भिंड पुलिस ने 13 ट्रैक्टर पकड़े:रेत से भरे ओवर लोड पकड़े।

भिंड के कोतवाली थाना परिसर में खड़े रेत से भरे ओवरलोडेड ट्रैक्टर ट्रॉली। भिंड की कोतवाली थाना पुलिस ने रेत की अवैध परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए ओवरलोडेड 13 ट्रैक्टरों को पकड़ा। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर भाग खड़े हुए। कोतवाली थाना पुलिस ने ट्रैक्टरों के वैध व अवैध रेत परिवहन एवं ओवरलोड संबंधित जांच को लेकर खनिज विभाग को मामला सौंप दिया है। इस संबंध में भिंड की कोतवाली और खनिज विभाग के अफसरों की संयुक्त टीम मामले की जांच करेगी। कोतवाली थाना प्रभारी रविंद्र शर्मा के मुताबिक भिंड की सड़कों पर ओवरलोड होकर ट्रैक्टर ट्रॉली रेत से भरी हुई दौड़ रहे थे। बुधवार की जल्द सुबह ऐसे वाहनों पर कार्रवाई के लिए पुलिस फोर्स दल बल के साथ सड़क पर उतरा। सड़क पर ओवरलोड नजर आने वाले रेत से भरे 13 ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़े। पुलिस की कार्रवाई को देखते हुए अधिकांश ट्रैक्टर ट्रॉली के चालक वाहनों को छोड़कर भाग निकले। इन सभी वाहनों को कोतवाली थाना परिसर में खड़ा कराया गया। इन भान चालकों से रीत परिवहन की रॉयल्टी रसीद व ट्रैक्टर के आवश्यक दस्तावेज मांगे जा रहे हैं। माइनिंग अफसर को रेत से भरे ट्रैक्टर को पकड़े जाने की सूचना भी दी जा चुकी है। खनिज मामले में माइनिंग अफसर अभी जांच करेंगे। नियम तोड़ने वाले वाहनों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली परिसर में खड़ा ट्रैक्टर ट्रैक्टर। कोतवाली परिसर में खड़ा ट्रैक्टर ट्रैक्टर। नेता, पुलिस और पत्रकारों के संरक्षण में दौड़ रहे थे ट्रैक्टर पकड़े गए ट्रैक्टरों में अधिकांश पर नंबर प्लेट गायब है। भिंड जिले की भारौली थाना पुलिस के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध रेत के ट्रैक्टर पर बड़ी कार्रवाई की है। सुबह 10:30 बजे तक पकड़े गए ट्रैक्टरों के चालक व मालिक दस्तावेजों के साथ थाने में उपस्थित नहीं हो सके थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए ट्रैक्टरों के छुड़ाने के लिए नेता, पुलिस जवान व पत्रकार सिफारिश लेकर पहुंचे। बताया गया पकड़े गए 13 ट्रैक्टरों में अधिकांश नेता पुलिस पत्रकारों की है या फिर उनके संरक्षण में चलाए जा रहे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button